Call Anytime +91-9212799477
नयी दिल्ली: पेफी के वर्ष 2022 का वार्षिक कैलेंडर का लोकार्पण अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के राष्ट्रीय सह संघठन मंत्री श्री प्रफुल्ला अकांत के द्वारा किया गया इस अवसर पर उन्होंने पेफी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा की पेफी के द्वारा लगातार देश में विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा खेल प्रोत्साहन का कार्य किया जा रहा है जिससे निश्चित रूप से देश की युवा शक्ति को एक नयी राह मिल रही है और भविष्य में देश खेलों में महाशक्ति बनेगा.
पेफी के राष्ट्रीय सह सचिव डॉ. चेतन ने बताया की इस वर्ष 2022 का वार्षिक कैलेंडर विशेष रूप से पूरे वर्ष के प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों पर अपडेट रखने के लिए डिज़ाइन किया गया है और यह आपको संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित महत्व के दिनों पर भी अपडेट रखेगा जो विश्व स्तर पर मनाए जाते हैं। इस वर्ष होने वाले सभी अन्तराष्ट्रीय खेल आयोजनों की विस्तृत जानकारी कैलेंडर में दी गयी है जो निश्चित रूप से खिलाड़ियों के लिए शिक्षाप्रद और लाभकारी होगी.
इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के क्षेत्रीय संघठन मंत्री आनंद श्रीवास्तव, सी पी आर जी के निदेशक रामानंद पाण्डेय, अखिल भारतीय शोध प्रमुख आलोक पाण्डेय, पेफी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. पियूष जैन, अनिल कुमार और पुनीत आर्य उपस्थित थे.
© Copyright 2021 by PEFINDIA.org | Privacy Policy | Terms & Conditions | Refund Policy