Call Anytime +91-9212799477
October 30, 2021
पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा देश भर के खेल प्रेमी लोगों के लिए 05 दिसम्बर, 2021 (रविवार) को हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। यह दौड़ दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम, जवाहर नगर, सतना (म.प्र.) से प्रारंभ होकर वहीं पर समाप्त होगी।
राष्ट्रीय स्तर की इस दौड़ का आयोजन प्रतिभाओं के प्रोत्साहन हेतु सेवा न्यास द्वारा दूसरी बार किया जा रहा है। यह दौड़ विंध्य एवं बुंदेलखंड के गौरवशाली इतिहास, परंपराओं एवं पर्यटन की दृष्टि से चित्रकूट, मैहर, खजुराहो, ओरछा, भीमकुंड, पन्ना टाइगर रिज़र्व, मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी एवं बॉंधवगढ जैसे रमणीक व ऐतिहासिक स्थलों को विश्व पटल पर विस्तार और महत्व बढ़ाने के लिये सहयोगी एवं उपयोगी सिद्ध होगी।
आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के अवसर पर दिनांक 05 दिसंबर, 2021 (रविवार) को आप इस मैराथन दौड़ में सम्मिलित होकर इसे गौरवशाली बनायें। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारियाँ एवं पंजीयन फार्म पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास की
वेबसाइट: www.nyas.gpmsevanyas.org पर उपलब्ध हें।
त्रिस्तरीय दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग के लोग भाग लेंगे :
(1) हाफ मैराथन :
I) 21 किमी :18 वर्ष से अधिक पुरुष एवं महिला
II) 21 किमी: 45 वर्ष से अधिक पुरूष एवं महिला
(2) युवा दौड़ :
I)10 किमी 12 से 18 वर्ष
पुरुष एवं महिला
II) 10 किमी 18 से 45 वर्ष
पुरुष एवं महिला
III)10 किमी 45 वर्ष से अधिक पुरुष एवं महिला
(3) अमृत दौड़ :
05 किमी सभी आयु वर्ग पुरुष एवं महिला
सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों (66) लोगों को सवा तीन लाख से अधिक की पुरस्कार राशि, मैडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे।
अधिक जानकारी के लिए और रजिस्ट्रेशन के लिए www.nyas.gpmsevanyas.org पर संपर्क करें.
कांटेक्ट नंबर: 7898457173, 9340416105
© Copyright 2021 by PEFINDIA.org | Privacy Policy | Terms & Conditions | Refund Policy